डीएमसी एंड एच में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

लुधियाना| डीएमसी एंड एच ने हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट, डीएमसी एंड एच कैंसर केयर सेंटर और डीएमसी एंड एच कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नर्सिंग विभाग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मरीजों की सेवा में समर्पित नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। समारोह में डीएमसी एंड एच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अश्वनी के. चौधरी, डॉ. संदीप शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. संदीप कौशल और डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट अनित जोसेफ मौजूद रहे। इस साल का थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य पर आधारित रहा, जिसे वीआरएस ओटी प्रभारी बिबिन ने प्रस्तुत किया। समारोह में यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी 1, बाल रोग, मेडिकल यूनिट 2 और ऑन्कोलॉजी मेडिसिन विभाग को सर्वश्रेष्ठ वार्ड पुरस्कार दिए गए। नर्सों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और सिस्टर इंचार्ज के सम्मान के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *