भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी इंटर्नशिप ट्रेनिंग एओएससी टेक्नोलॉजी मुकम्मल की। इस ट्रेनिंग में उन्होंने ने माइक्रोसाफ्ट पावर एप्लीकेशंस, वेब डेवलपमेंट, डेटा मॉडलिंग और पॉवर बीआई का बारीकी से अध्ययन किया। प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने बताया कि 23 विद्यार्थियों बीसीए, बीएससी आईटी और बीएससी कंप्यूटर साइंस से संबंधित है। विद्यार्थियों ने बेहद गंभीरता से कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्राप्त की है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इंटर्नशिप एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जो हमें प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देता है। जिससे हमें एक्सपोजर मिलता है जो सबसे महत्वपूर्ण है। इंटर्नशिप में मिले अनुभव से विद्यार्थियों को नौकरी करने के लिए जरुरी अनुभव और जानकारी प्राप्त होती है। इस अवसर पर डॉ. मनप्रीत कौर, विभाग मुखी डॉ. विक्रम शर्मा, प्रो. संदीप कुमार शर्मा, प्रो. शिवानी सनन आदि मौजूद थे।


