बठिंडा | डीएवी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर बठिंडा तहसील कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, बलजिंदर सिंह और चमकौर सिंह उपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रो. संदीप भाटिया, रजिस्ट्रार डॉ. सतीश ग्रोवर, स्टाफ सचिव डॉ. परवीन बाला, रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीतू एस. वधवा, प्रो. अमन मल्होत्रा, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका घुल्ला, छात्र कल्याण डीन (लड़कियां) डॉ. नेहा जिंदल, एनएसएस समन्वयक डॉ. अमर संतोष, प्रो. अमित कुमार सिंगला और डॉ. प्रभजोत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद ध्यान सत्र आयोजित किया गया।


