जालंधर में चोरी, लूटपाट और हत्या जैसी घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला डीएवी कॉलेज के पास सामने आया है, जहां चोरों ने एक बार फिर खोखे को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सोमनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ यह छठी बार चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले भी चोर उनकी 1.20 लाख रुपये की रेहड़ी लेकर फरार हो गए थे। आज सुबह टूटा ताला, सामान लेकर फरार हुए चोर कबीर नगर गली नंबर-3 निवासी कृष्ण कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे उनके दोस्तों ने चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि खोहा के ताले टूटे हुए थे और चोर सारा सामान लेकर फरार हो चुके थे। 2 दिन पहले भी चोरी हुई थी एक्टिवा पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी एक्टिवा चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई थी। वहीं अब खोहा से चोरी होने के कारण उन्हें करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोर सिगरेट, बीड़ी, शराब की बोतलें और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


