अमृतसर| डीएवी कॉलेज के 7 स्टूडेंट्स को आईसीआईसीआई बैंक में बतौर रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। इन स्टूडेंट्स का चयन कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव द्वारा किया गया। इन्हे वार्षिक 4.25 लाख का पैकेज दिया जाएगा। यह जानकारी प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने दी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस ड्राइव में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। बैंक की ईआर मैनेजर नूपुर सिंह और विशाल टाकियार ने प्री प्लेसमेंट टॉक, एप्टीट्यूट टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के द्वारा इन स्टूडेंट्स का चयन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए इतने प्रतिष्ठित बैंक में जाना बेहद गर्व की बात है। इस अवसर पर डॉ. कमल किशोर, डॉ. श्वेता कपूर, डॉ. शिफाली शर्मा, डॉ. साक्षी और प्रो. बलजिंदर सिंह उपस्थित रहे।


