जालंधर | डीएवी कॉलेज के सामने स्थित सर्विस रोड की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी गुजरते हैं। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है और निकटवर्ती दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र होने के कारण बच्चों की आवाजाही पहले से अधिक बढ़ गई है। टूटी हुई सड़क और गहरे गड्ढों के कारण परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के साथ किसी भी समय बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। यह सड़क न केवल छात्रों बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ी समस्या बनी हुई है। प्रशासन को चाहिए कि छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का जल्द से जल्द निवारण करे। -संजू महे, स्टूडेंट


