अमृतसर| डीएवी कॉलेज के ट्रैवल एंड टूरिज्म विभाग और युवा टूरिज्म सोसायटी ने पर्यटन उद्योग में उभरती संभावनाओं और करियर विकल्पों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र में नए अवसरों से अवगत करवाना था। डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में पर्यटन उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है और यह रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी इस क्षेत्र की बारीकियों को समझें और अपने कौशल को विकसित करें।


