डीएवी कॉलेज में विकसित भारत पर कार्यशाला करवाई

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल और इकोनॉमिक्स विभाग द्वारा “विकसित भारत @2047: युवाओं की भूमिका और योगदान’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सरकार के संकल्प से अवगत कराना और इसे प्राप्त करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें अपने युवाओं को सशक्त, कुशल और जागरूक बनाना होगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्र निर्माण के अभियान में सक्रिय भागीदार बनें। कार्यशाला में आईआईसी कन्वीनर डॉ. मनप्रीत कौर ने विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *