जालंधर|आईआईटी रुड़की में आयोजित ई-सम्मेलन 2026 में डीएवी कॉलेज के ई-सेल ने ट्रेडिंग हीस्ट प्रतियोगिता जीती है। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न संस्थानों से आए 120 से अधिक प्रतिभागियों के बीच, डीएवी की टीम ने अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता और बाजार की रणनीतिक समझ का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिक्षित धीर के नेतृत्व में टीम ने वास्तविक समय के ट्रेडिंग सिमुलेशन और जोखिम प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


