भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में “स्टोरी री क्रिएशन’ कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम छात्रों की सृजनात्मक लेखन क्षमता को निखारने और उन्हें साहित्यिक अभिव्यक्ति के नए आयामों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की भाषाई दक्षता और कल्पनाशक्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साहित्य और भाषाएं हमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक विविधता से जोड़ती हैं। ‘स्टोरी री क्रिएशन’ जैसे कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छात्रों को तार्किक और संवेदनशील नागरिक बनने में भी सहायक होते हैं। वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप सैली ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों ने पारंपरिक कहानियों को नए दृष्टिकोण और आधुनिक संदर्भों में पेश किया।


