डीएवी स्कूल: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 100%

भटगांव | डीएवी पब्लिक स्कूल भटगांव के विद्यार्थियों ने इस साल भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी पास हुए। आकर्ष श्रीवास्तव ने 98% अंक हासिल किए। अबु ओवैस को 97.8% और शिंजिनी जायसवाल को 97.6% अंक मिले। 10वीं के 16 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक पाए। कक्षा 12वीं में 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी सफल रहे। शिखा अग्रवाल ने 96.2% अंक लाकर माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रिया दीप को 96% अंक मिले। श्रुति ने 88.4% अंक हासिल किए। शहर के अमन रजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सबसे खास बात रही कि प्रिया दीप ने एकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। यह स्कूल के लिए गर्व की बात रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *