बोकारो | डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में सीबीएसई, सीईओ पटना के तत्वावधान में आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की जानकारी दी गई। शुभारंभ सुनील कुमार प्राचार्य डीएवी-9, रिसोर्स पर्सन दिव्या पांडेय पीजीटी एमजीएम, संजय कुमार सेनापति सलाहकार, डॉ. वीएस रवींद्रन, प्राचार्या अनुराधा सिंह ने किया। इसमें विभिन्न विद्यालय से आए लगभग 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन ने शिक्षकों को एआई का उपयोग करके कक्षा को रुचिकर और प्रभावशाली बनाने के तरीके बताएं। मंच संचालन मनीषा सहाय व धन्यवाद ज्ञापन राजेश ने किया। शांति पाठ द्वारा कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बीके झा, अखिलेश मिश्रा, रूबी कुमारी, सरोज कुमारी, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित रहे।


