डीएसपीएमयू की लेक्चरर के पूर्व पुरुष मित्र ने की पिटाई, वीडियो बनाया, केस

क्राइम रिपोर्टर | रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर तनुजा किंडो ने अपने पूर्व पुरुष मित्र अमृत कच्छप व दो अन्य के विरुद्ध मारपीट करने व उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार, तनुजा किंडो अपने दोस्त असीम बाड़ा के साथ किसी काम से लोवाडीह गई हुई थी। मोरहाबादी लौटने के दौरान डंगराटोली में सेकेंड वाइफ रेस्टोरेंट के पास उनके पूर्व पुरुष मित्र अमृत कच्छप ने दोनों को रोका। फिर उन्हें और उनके दोस्त के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने मारपीट करने का वीडियो भी बनाया। तनुजा किंडो का आरोप है कि अमृत कच्छप से उनका एक साल पहले रिलेशन खत्म हो गया था। इसके बाद उसने पहले भी दोनों को लोवाडीह में बुलवा कर एक लड़की से पिटवाया था। उनके एक दोस्त की अरगोड़ा में भी दोनों आरोपियों ने पिटाई की थी। इस मामले में पूर्व में नामकुम व अरगोड़ा थाने में भी उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों के बीच थाने में समझौता भी हुआ था। बॉन्ड भरने के बाद आरोपी अमृत कच्छप को पुलिस ने छोड़ दिया था। पुलिस मामला दर्ज तक छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *