डीएसपीएमयू … भुगतान में विलंब होने पर ठेकेदारों ने अकाउंट सेक्शन में जड़ा ताला

रांची| डीएसपीएमयू के अकाउंट सेक्शन में शुक्रवार को ठेकेदारों ने ताला जड़ दिया। ठेकेदार आशुतोष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष पूर्व विकास कार्य पूरा कर बिल जमा किया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत भी दर्ज नहीं है। इस संबंध में लोक भवन को पत्र भेजा गया था, जिसमें उल्लेख था कि भुगतान किया जा सकता है और इसकी जिम्मेदारी कुलपति की होगी। इधर, विवि द्वारा वेतन भुगतान से संबंधित प्रस्ताव को जांच के लिए भवन निर्माण विभाग को भेजा गया है, जहां मामला लंबित है। अकाउंट सेक्शन में ताला लगाए जाने की घटना पर प्रशासन ने कहा कि नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *