डीएससी समाज प्रदेशभर में निकालेगा रथयात्रा:चित वर्ग के अधिकारों के लिए आंदोलन का शंखनाद; आरक्षण मे वर्गीकरण लागू कराने की मांग

आरक्षण उपवर्गीकरण को लेकर राजस्थान में किए जा रहे आंदोलन को तेज करने के लिए रविवार को राजधानी के पिंकसिटी प्रेस क्लब में वंचित वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक् हुई। इसमें वंचित वर्ग के अधिकारो के साथ ही आरक्षण में वर्गीकरण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया गया। बैठक में प्रदेशभर से डीएससी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें राज्यभर में रथयात्रा निकालने का निर्णय किया गया। डीएससी समाज के युवा नेता विकास नरवार ने बताया कि आजादी के लंबे समय बाद भी आज भी समाज के कई वर्ग ऐसे हैं जो आरक्षित श्रेणी में तो आते हैं लेकिन समाज के पिछडेपन के कारण कई समाजों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है वहीं दूसरी तरफ आरक्षण का लाभ लेकर कई समाज आगे बढ गए लेकिन इसके बाद भी वे आरक्षण का फायदा दूसरे समाजों को देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में हाल ही सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर व्यवस्था दी है जिसका कई लोग विरोध कर रहे है। 1 अगस्त 2024 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण उप-वर्गीकरण देश के सभी राज्यों को लागू करने के लिए निर्देश दिए। उसके बाद हरियाणा-पंजाब में इसे लागू कर दिया गया। कर्नाटक, महाराष्ट्र, आन्धप्रदेश, तेलांगाना सहित कई प्रदेश लागू करने की तैयारी में है। सिर्फ राजस्थान में आरक्षण उप-वर्गीकरण की चिंगारी बुझने की कगार पर है। बैठक में बताया गया कि आरक्षण उप-वर्गीकरण को लागू किए जाने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन, धरने और ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार को अवगत कराया गया है लेकिन उसके बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया गया है। ऐसे में डीएससी समाज लगातार युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। डीएससी समाज राजस्थान ने अपने हितों के लिए आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *