भास्कर न्यूज | अमृतसर डायोसिस ऑफ अमृतसर (डीओए), चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) से जुड़े 300 से ज्यादा लोगों ने वीरवार को बाइक रैली निकाली। बाइक रैली डीओए, सीएनआई के 2 दिवसीय स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत के दौरान निकाली गई। द मोस्ट रेव डॉ. पीके सामंतारॉय, बिशप, डायोसिस ऑफ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की अध्यक्षता में कोर्ट रोड सेंट पॉल चर्च से बाइक रैली निकाली गई। शांति का संदेश देने के मकसद से बाइक रैली शहर की प्रमुख सड़कों से निकली। बाइक रैली लेक्जेंड्रा स्कूल, क्वींस रोड से होते समाप्त हुई। इस मौके पर बिशप डॉ. सामंताराय ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य शांति, भाईचारे और अंतर धार्मिक सद्भाव का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि डायोसिस ऑफ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया हमेशा से ही विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना, रिश्तों को मज़बूत करने और संवाद को बढ़ावा देकर शांति को उत्साहित करने के लिए काम करती आ रही है। डॉ. सामंताराय ने कहा कि आज विश्व में शांति को सबसे बड़ी जरूरत है। इस रैली में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के 3 हजार से ज्यादा डायोसिस के सदस्य दो दिवसीय समारोह शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को धन्यवाद प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


