डीग में ट्रेलर और बाइक में जोरदार टक्कर:युवक की मौके पर मौत, ससुराल से लौट रहा था गांव

डीग में कामां मार्ग पर मंगलवार देर रात रेलवे फाटक के पास एक सड़क हादसे में ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीग जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। थाना कोतवाली डीग के सहायक उप निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कामां निवासी रामेश्वर (24) पुत्र फूल सिंह लोधा के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामेश्वर पेशे से राजमिस्त्री था। उसकी शादी वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान गांव कुचावटी में हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी उम्र लगभग 3 साल और डेढ़ साल बताई गई है।
घटना के समय रामेश्वर अपनी ससुराल कुचावटी से बाइक द्वारा अपने गांव छिछरवाड़ी लौट रहा था। इसी दौरान डीग-कामां मार्ग पर रेलवे फाटक के पास यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *