डीग में तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला:सड़क किनारे बेच रही थी कपड़ें, गंभीर हालत में भरतपुर रेफर

डीग में सड़क किनारे कपड़े बेच रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। शनिवार दोपहर हुए इस हादसे में 55 साल की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया है। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे डीग मेला मैदान के पास हुआ। मसानी मोहल्ला डीग निवासी विमलेश (55) पत्नी रामकिशन वहां कपड़े की हाट लगाए बैठी थीं। तभी अऊ निवासी भीम सिंह (35) अपनी वैगन आर कार से वहां से गुजर रहा था। वह शराब के नशे में धुत था और गाड़ी पर से काबू खो बैठा, जिससे कार सीधे महिला के ऊपर जा चढ़ी। लोगों ने आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ा
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर भीम सिंह मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर भीम सिंह को हिरासत में ले लिया। महिला की हालत गंभीर, भरतपुर रेफर किया
घायल महिला विमलेश को परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से डीग अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनके सीधे पैर और सिर में गंभीर चोटों के कारण उन्हें हायर सेंटर भरतपुर रेफर कर दिया गया। कपड़े खरीदने के लिए आया था आरोपी कार ड्राइवर
पुलिस के अनुसार, आरोपी भीम सिंह फरीदाबाद में टैक्सी चलाता है और अपने गांव अऊ आया था। वह कपड़े खरीदने के लिए डीग गया था।
डीग अस्पताल के डॉ. गुमान सिंह ने बताया कि विमलेश नामक घायल महिला को गंभीर हालत में लाया गया था, जिसके सीधे पैर और सिर में गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भरतपुर रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *