डीग में नाबालिग के किडनैप का मुख्य आरोपी दबोचा:3 महीने से चल रहा था फरार, खेत में जा रही लड़की को उठा ले गए थे बदमाश

डीग कोतवाली पुलिस ने किडनैप और पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में 3 महीने से फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि 22 नवंबर 2025 को एक परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उसी दिन सुबह करीब 7 बजे उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी का जबरन किडनैप कर लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवादी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने अवैध कट्टे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी और श्रीपुर रोड की ओर फरार हो गए। इस संबंध में डीग कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी और आखिरकार उसे उसके निवास स्थान से पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *