डीग में ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह:समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, 101 कंबल भी बांटे

डीग में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रताप फार्म हाउस में कंबल वितरण, होली मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईपीएस चिराग जैन मुख्य अतिथि रहे, जबकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि आईपीएस चिराग जैन ने अपने संबोधन में समाज में एकता, सेवा और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। डॉ. शर्मा ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। 101 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश पाराशर और चंद्रशेखर मुद्गल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. जितेंद्र फौजदार, प्राचार्य निशा शर्मा, राजेंद्र कृष्ण उपाध्याय और नर्सिंग ऑफिसर विजय शर्मा प्रमुख रहे। सामाजिक सरोकार के तहत, कार्यक्रम में 101 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल से ठंड से राहत मिली और मानवीय संवेदनाओं का प्रदर्शन हुआ। उपस्थित लोगों ने महासभा के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर दिनेश कटारा, ईश्वरी दयाल शर्मा, प्राचार्य निशा शर्मा, प्राचार्य गोपाल प्रसाद शर्मा, चंद्रभान चंचल, पंडित उमेश शर्मा (जयपुर), मंजू शर्मा (नगर), प्रदीप शर्मा (बंटू), सुरेश पाराशर और केदार गजिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *