डीग में भामाशाहों ने कराई दो गरीब बच्चियों की शादी:पूनम शर्मा की पहल पर गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट

डीग शहर के हनुमान मोहल्ला स्थित कोली समाज की बस्ती में दो गरीब बच्चियों का विवाह संपन्न हुआ। पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा की पहल पर इन बच्चियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया। इस पुनीत कार्य में कई भामाशाहों ने सहयोग किया। विवाह करने वाली पहली बच्ची अत्यंत गरीब परिवार से हैं। उसके पिता निर्धन हैं और आय का कोई स्रोत नहीं है। वे चार बहनें हैं और उनका कोई भाई नहीं है। दूसरी बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है, जबकि उसकी मां और एक भाई दोनों दिव्यांग हैं। पूनम शर्मा की पहल पर दोनों बच्चियों को गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया। इसमें प्रत्येक को 11 साड़ियां, एक शॉल, एक बेडशीट, एक डबल बेड का कंबल, 25 किलो चीनी, एक रिफाइंड का पीपा, 25 किलो आटा, 11 किलो बेसन, एक सिलाई मशीन, एक प्रेशर कुकर, एक जोड़ी पायल, एक सोने की बाली, एक जोड़ी बिछुआ और 1100 रुपए नकद शामिल थे। इसके अतिरिक्त परिवार को कुछ अन्य उपहार भी भेंट किए गए। यह कार्य गुरुजी लोकेश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसमें भामाशाह डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार, सौरभ जैन, काजल जैन, योगेश शर्मा (जयपुर), आलोक (आगरा), नरेश काकड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार, लेखू भगत, दीपक, दीपांशु खंडेलवाल और संतों महमदपुर सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *