डीग में मंदिर में तोड़फोड़, देवी मां की मूर्ति तोड़ी:एफआईआर दर्ज; पुजारी बोला- 5 साल पहले भी तोड़ी गई थी मूर्ति

डीग जिले के गोपालगढ़ थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे, तो वहां देवी मां की मूर्ति खंडित मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोपालगढ़ निवासी विपुल शर्मा ने बताया- घटना बंजीरियावास गांव की है। गांव में एक दुर्गा देवी का मंदिर है। जहां लोग पूजा करने के लिए आते हैं। आज सुबह जब लोग मंदिर पर पूजा करने के लिए गए तो, मंदिर के बाहर दुर्गा मां की मूर्ति टूटी हुई पड़ी थी। साथ ही मंदिर में अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। सूचना पर आसपास के लोग मंदिर के बाहर इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना गोपालगढ़ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। मंदिर के पुजारी अनूप ने बताया- दुर्गा मां का मंदिर करीब 40 साल पुराना है। 5 साल पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने इसी तरह की घटना की थी। जब कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। आज फिर से देवी मां की मूर्ति को तोड़ा गया। आज गोपालगढ़ थाने में FIR दर्ज करवाई गई हैं। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *