डीग में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पीहर पक्ष का आरोप- ससुराल वालों ने हत्या कर शव जंगल के कुएं में फेंका

डीग जिले के दिनापुर (ढाका) गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने सामूहिक रूप से हत्या कर शव को जंगल के कुएं में फेंक दिया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में डीग सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी देशराज पुत्र किशन सिंह गुर्जर, निवासी शिवाल (थाना बरसाना, वर्तमान पता अमर कॉलोनी, गोवर्धन रोड, मथुरा) ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बहन मुनेश की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। 13 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 4 बजे उन्हें बहन के जेठ मोहन का फोन आया, जिसने मुनेश के बारे में जानकारी ली। उसी दिन शाम करीब 6 बजे जब देशराज ने उसी नंबर पर वापस फोन किया, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उनकी बहन कुएं में गिरकर मर गई है। 5 दिन पहले भाई को किया था फोन
रिपोर्ट के अनुसार, घटना से लगभग 5 दिन पहले मुनेश ने फोन पर अपने भाई देशराज को बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि उससे पांच लाख रुपए की मांग की जा रही थी और रकम न देने पर उसे खत्म करने की धमकी दी गई थी। प्रार्थी ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, वे सभी दिनापुर (ढाका), थाना सदर डीग के निवासी हैं। आरोपियों में जेठ श्याम, मोहन उर्फ मोहनश्याम पुत्र भगवान सहाय, पति सत्तो उर्फ सतवीर पुत्र भगवान सहाय, सास चम्बल पत्नी भगवान सहाय, जेठ की बेटी वीकेश, रामा पुत्र श्याम और चचेरा ससुर नवल (जाति गुर्जर) शामिल हैं। पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 13 फरवरी को सभी आरोपियों ने मिलकर दहेज की अनुचित मांग के चलते मुनेश की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल के कुएं में फेंका गया और फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से गांव के लोगों की मौजूदगी में उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर प्रार्थी ने तुरंत डीग पुलिस को फोन के जरिए जानकारी दी और बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *