डीग में होली पर जगह-जगह पुलिस जवान तैनात:शहर में हुड़दंगियों पर रखी जा रही नजर, मुख्य चौराहों पर आरएसी के जवान मुस्तैद

डीग शहर में आज धुलंडी का त्योहार मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों पर रंग-गुलाल में रंगे युवकों की टोलियां निकल रही हैं। त्योहार के चलते बाजार भी बंद रहे। इससे पहले, कल ग्रहण होने के कारण अधिकांश लोगों ने धुलंडी नहीं मनाई थी। हालांकि, कुछ लोग रंग खेलते भी नजर आए थे, जिसके मद्देनजर कल भी मुख्य सड़कों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। आज 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी हैं, जिसके लिए छात्र सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर कतारों में लगे दिखे। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। हुड़दंग करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शहर के मुख्य चौराहों पर आरएसी (RAC) के जवान भी तैनात किए गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि होली के पर्व पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए डीग शहर में लगातार गश्त की जा रही है और आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *