झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को चाईबासा के सारंडा क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह भी मौजूद थे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश झा और ऑपरेशन आईजी अमोल विनुकांत होमकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरे में शामिल हुए। डीजीपी ने सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में विशेष बैठक की। इस बैठक में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गई। जवानों का मनोबल बढ़ाया अनुराग गुप्ता ने नक्सल विरोधी अभियान में तैनात विभिन्न बलों से मुलाकात की। इनमें कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और चाईबासा पुलिस के जवान शामिल थे। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया। डीजीपी ने सुरक्षा बलों को नए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।