डीजीपी शर्मा बोले- पैदल यात्रियों का सुरक्षित चलना आवश्यक:कहा- सड़क सुरक्षा की नियम पालना जरूरी; 5 किलोमीटर रनिंग के साथ युवाओं ने किया योग-जुम्बा

जयपुर में डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा- पैदल यात्रियों का सुरक्षित रूप से चलना सड़क सुरक्षा का मूलभूत स्तंभ है। उन्होंने कहा- यह सड़क सुरक्षा की नियम पालना तथा विभिन्न हितधारकों को एकजुट कर सुरक्षित जयपुर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शहर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं, राजस्थान पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं तथा कालिका स्क्वॉड की पुलिसकर्मियों सहित 1 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने वॉकाथॉन में हिस्सा लिया। जगतपुरा से शुरू हुई इस वॉकाथॉन का उद्देश्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा, सुरक्षित बुनियादी ढांचे की वकालत करना तथा इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी करना रहा। यह कार्यक्रम देश में सड़क सुरक्षा जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने के लिए बॉश की ओर से मुस्कान फाउंडेशन फॉर रोड सेफ्टी के साथ रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले प्रशिक्षकों ने योग एवं जुम्बा सत्र आयोजित किए गए। वॉकाथॉन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने किया। 5 किलोमीटर से गुजरी वॉकाथॉन
वॉकाथॉन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक योगेश दाधीच, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर अनेक युवा प्रतिभागी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सड़‌क सुरक्षा से जुड़े सहयोगी विभागों के प्रतिनिधि तया बॉश और मुस्कान फाउंडेशन की आयोजन टीम उपस्थित रही। 5 किलोमीटर की यह पदयात्रा जयपुर के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी। रनर्स ने #Streets For All का नारा दोहराते हुए सभी के लिए सुरक्षित, स्वस्थ पैदल परिवेश की मांग को सुदृढ़ किया। इस वॉकाथॉन में प्रमुख सहयोगी विभागों में जयपुर ट्रैफिक पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO), शिक्षा विभाग तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठन शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *