डीजीपी हर मंगलवार को करेंगे नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान की समीक्षा

पुलिस एक आेर जहां फील्ड में नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में जोरदार प्रयास कर रही है। दूसरी आेर, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसके लिए हर सप्ताह ठोस रणनीति बनाने आैर प्रगति की समीक्षा करने का काम शुरू कर दिया है। वे हर मंगलवार को समीक्षा बैठक कर मामले में प्रगति की जानकारी लेंगे आैर पुलिस अफसरों को आवश्यक निर्देश देंगे। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक अभियान की आेर से एसएसपी रांची आैर धनबाद के अलावा एसपी चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, लातेहार, गढ़वा, पलामू, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, सिमडेगा आैर लोहरदगा को निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि डीजीपी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को राज्य में वर्तमान नक्सल परिदृश्य, प्रत्येक जिले में चलाए जा रहे नक्सल अभियान, जिलों द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में समीक्षा को लेकर तैयारी करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी साप्ताहिक समीक्षा बैठक : पुलिस अफसरों को कहा गया है कि राज्य के वर्तमान नक्सल परिदृश्य, प्रत्येक जिले में चलाए जा रहे नक्सल अभियान, जिलों द्वारा की जा रही कार्रवाई के संदर्भ में प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। बैठक से संबंधित जनरल एजेंडा प्लान पर चर्चा होगी। सभी संबंधित क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक मंगलवार को आयोजित होने वाले साप्ताहिक बैठक के पूर्व अपने क्षेत्र के जिलों में चलाए जा रहे नक्सल अभियान, कांड के अनुसंधान की स्थिति एवं डॉक्यूमेंटेशन आदि के संदर्भ में समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे। निर्देश दिया गया है कि बैठक के पूर्व उपलब्ध कराए गए एजेंडा के संदर्भ में कुल कार्रवाई रिपोर्ट के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में आईजी विशेष शाखा रांची, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, रांची, बोकारो, पलामू, डीआईजी झारखंड जगुआर, एसआईबी, जैप, रांची, चाईबासा, पलामू, हजारीबाग, बोकारो शामिल होंगे। झारखंड मंे नक्सल अभियान की फाइल फोटो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *