डीजे, चंग और ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नाचे लोग:धुलंडी पर अलग-अलग टोलियां बनाकर घरों तक पहुंचे, रंग लगाकर दी बधाई

करौली जिले में धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। पर्व की शुरुआत भगवान मदन मोहन के चरणों में गुलाल और अबीर अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अलग-अलग टोलियां बनाकर घरों तक पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। विभिन्न स्थानों पर डीजे, चंग और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। पटाखे भी फोड़े
शहर के फूटा कोट, भूडारा बाजार और बड़ा बाजार सहित कई स्थानों पर युवाओं और बच्चों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। कई जगहों पर पटाखे चलाकर और रंग उड़ाकर भी उत्सव मनाया गया।
क्षेत्र के चतुर्वेदी समाज द्वारा पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर होली गायन की परंपरा का निर्वहन किया गया। चंग, ढोल और ढोलक की थाप पर गाए जा रहे होली गीतों से माहौल उत्सवी बना रहा। पुलिस बल रहा तैनात
रंगोत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी अनुज शुभम खुद फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे। प्रशासन ने सभी से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *