डीजे संचालकों को हिदायत, अनुमति लेकर मापदंड मुताबिक संचालन करें

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के डीजे संचालकों की बैठक लेकर प्रशासन व पुलिस ने उन्हें निर्धारित मापदंडों के मुताबिक ही संचालन की हिदायत दी है। इसके अलावा अनुमति लेकर ही डीजे का इस्तेमाल कार्यक्रमों में करने कहा है। शुक्रवार को बसंतपुर थाने में डीजे संचालकों की बैठक रखी गई। बैठक में एसडीएम गौतम पाटिल, सीएसपी वैशाली जैन व थाना प्रभारी एमन साहू मौजूद रहे। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को बुलाया गया। जिन्हें आगामी होली पर्व और बोर्ड परीक्षा को देखते हुए हिदायत दी गई। डीजे संचालकों को कार्यक्रम में साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए प्रशासन को पूर्व सूचना देने, निर्धारित मानक ध्वनि सीमा के अनुरूप संचालन की बात कही गई। वहीं निर्देशों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त करते हुए संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *