डीडवाना की सादिया सैयद ने जीता सिल्वर मेडल:69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सॉफ्टबॉल में किया शानदार प्रदर्शन

डीडवाना की सादिया सैयद ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सादिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, विद्याभारती, मणिपुर, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित विभिन्न राज्यों के 576 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सादिया सैयद ने सॉफ्टबॉल अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में सीबीएसई डब्ल्यूएसओ टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोच सैयद शाकिर अली और मार्गदर्शक सुबोध मिश्रा के निर्देशन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सादिया उपविजेता रहीं, जिसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। सादिया को यह खेल प्रेरणा अपने दादा स्वर्गीय सैयद नासिर अली से मिली, जो स्वयं एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी थे। उनकी प्रेरणा से सादिया ने सॉफ्टबॉल को चुना और कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। सिल्वर मेडल जीतकर डीडवाना लौटने पर सादिया का उनके पिता सैयद मोहम्मद आरिफ, ताऊ सैयद आसिफ अली, सैयद मोहम्मद फारूक और कई खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। स्थानीय खेल प्रेमियों ने सादिया की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *