डीडवाना कुचामन में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई:जिला रसद विभाग ने कई स्थानों पर छापे मारे, 28 सिलेंडर किए जब्त

डीडवाना कुचामन जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने दीनदारपुरा तहसील स्थित ‘चॉयल टी स्टॉल’ पर कार्रवाई की। प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और मनीषा गुर्जर सहित टीम ने मौके से 12 घरेलू गैस सिलेंडर और 3 इलेक्ट्रॉनिक प्रेशर पंप जब्त किए। अभियान के तहत शुक्रवार को परबतसर बस स्टैंड के पास स्थित पांच प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई। इनमें जनता स्वीट्स एंड नमकीन, कान्हा मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार और कृष्णा मिष्ठान भंडार शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कुचामन सिटी में सालासर वर्कशॉप पर छापेमारी के दौरान वाहनों में अवैध एलपीजी रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन और 3 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक वीरेंद्र जाखड़ और रामलाल जाट मौजूद रहे। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *