डीडवाना–कुचामन में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का संदेश

डीडवाना-कुचामन जिले में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस देशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की, जिसके साथ ही जिले में भी यह विशेष अभियान शुरू हो गया।
जिला प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया गया। सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। यह टीका उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। बांगड़ अस्पताल में हुआ शुभारंभ
जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम बांगड़ अस्पताल में हुआ। इस अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इरफान अली खत्री, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ठोलिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय शर्मा और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह शेखावत उपस्थित रहे। अधिकारियों के मार्गदर्शन में 14 वर्षीय बालिका लक्षिता को एचपीवी वैक्सीन लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। टीकाकरण के बाद की सावधानियों की जानकारी दी
टीकाकरण कार्य तकनीकी सहायक अमरीश माथुर, नर्सिंग अधिकारी महेंद्र कुमारी, बिमला रणवा, लाली सैनी और एएनएम विजयलक्ष्मी की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान किशोरी शैली सहित कई बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक टीकाकरण करवाया और अपनी अन्य सहेलियों को भी प्रेरित किया। डॉ. इरफान अली खत्री ने अभिभावकों से अपील की कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है, इसलिए वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *