डीडवाना-कुचामन में मोग्या गैंग का बदमाश गिरफ्तार:साढ़े 9 लाख की चोरी का खुलासा, जेवर-नकदी समेत बाइक भी जब्त

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने मोग्या गैंग के शातिर बदमाश कानाराम उर्फ कानू उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से ग्राम हिरावती में हुई 9 लाख 63 हजार रुपए की नकबजनी की वारदात का खुलासा हुआ है।
आरोपी कानाराम के खिलाफ पूर्व में चोरी और नकबजनी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। घटना 01 सितंबर 2025 को हुई थी। पीड़ित किशनलाल निवासी हिरावती ने लाडनूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने उनके भतीजे नंदलाल के मकान में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित कुल 9 लाख 63 हजार रुपए चुरा लिए थे। नाबालिग को किया डिटेन
रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस, आसूचना संकलन और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे पता चला कि वारदात मोग्या गैंग से जुड़ी है। लगातार दबिश के दौरान पुलिस ने पहले एक नाबालिग को डिटेन किया, जिसकी निशानदेही पर चुराए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। आरोपी की निशानदेही पर जेवर, बाइक जब्त किया
इसके बाद एक अन्य आरोपी शौभाग उर्फ प्लीत को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लाखों रुपए की नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई। चोरी का माल ठिकाने लगाने वाले सदस्य सीताराम को भी गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया।
मोग्या गैंग के सदस्य रात में मकानों के पीछे से खिड़की या जंगला तोड़कर अंदर घुसते हैं। वे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *