डीडवाना में 28 आशा सहयोगिनियों को नियुक्ति आदेश जारी:जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने सौंपे चयन पत्र

डीडवाना के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जिले की 28 नव चयनित आशा सहयोगिनियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए। इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने आशा सहयोगिनियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण देखभाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने नव चयनित सहयोगिनियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने आशा सहयोगिनियों के दायित्वों, कार्यप्रणाली और वेतन-भत्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में इन सहयोगिनियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त किया जा सकेगा।
नव चयनित आशा सहयोगिनियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर 1 जनवरी को भी 41 आशा सहयोगिनियों को चयन आदेश दिए गए थे। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के अधिकारी, डीपीओ अरुण कुमार, संगणक आलोक और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *