डीबी अस्पताल से लापता हुई युवती को बरामद करने की मांग

चूरू | सात दिन पहले डीबी अस्पताल से लापता हुई युवती को बरामद करने की मांग को लेकर बुधवार को युवती के परिजनों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। प्रजापत समाज के सुरेश प्रजापत के नेतृत्व में मिले परिजनों ने एसपी को बताया कि 12 फरवरी को युवती अपने भाई के साथ डीबी अस्पताल में दवा लाने गई थी। भाई काउंटर पर पर्ची कटवाने गया और वापस आया, तो उसकी बहन वहां नहीं मिली। इस सबंध में 13 फरवरी को कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई। अब तक पुलिस युवती का कोई पता नहीं लगा पाई है। परिजनों ने एसपी को बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है, ऐसे में उसके साथ किसी अनहोनी का डर भी परिवार को सता रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *