अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने जिले के सरकारी स्कूलों में एडमिशन अभियान शुरू कर लोगों को जागरूक करने के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने बताया कि बेहतर अनुभव विद्या सियारी, मान सरकार पंजाब का स्कूल सरकारी नारों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। नए सत्र के लिए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। इस मौके पर डीईओ कंवलजीत व हरभगवंत सिंह, डिप्टी डीईओ इंदु मंगोत्रा आदि मौजूद रहे।


