अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस के मौके पर जलियांवाला बाग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद देश और राष्ट्र की पूंजी हैं। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने देश के लिए काम करना चाहिए। पुरातत्व विभाग के नेतृत्व में शुरू की गई सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों को सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री दरबार साहिब को जाने वाले मुख्य मार्ग हेरिटेज स्टेट पर चल रही सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पर दो और रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।