सिटी रिपोर्टर | बोकारो गांधी शिल्प मेला के समापन के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने हस्तशिल्प स्टॉलों पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की। मेले का वातावरण उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। समापन के अवसर पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाया। उपायुक्त ने कारीगरों से बातचीत कर उनकी कला और मेहनत की सराहना की।


