डीसी साक्षी साहनी ने एयरपोर्ट में पर्यावरण समिति संग की मीटिंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में पर्यावरण समिति संग मीटिंग की। उन्होंने कहा कि शहर के 450वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जल्द ही हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा शुरू की जाएगी। जिसका कार्य प्रगति पर है। टर्मिनल के रूप में विस्तारित करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इसका क्षेत्रफल 40 हजार वर्ग मीटर तो क्षमता 1600 यात्रियों की है। लेकिन पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए इसका विस्तार कर इसे 10 हजार वर्ग मीटर जोड़ा जाएगा। यात्री क्षमता को बढ़ाकर लगभग 2000 करने की आवश्यकता है। स्थापना दिवस मनाने को लेकर की जा रही तैयारियों पर एयरपोर्ट प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित कराया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होंगे। पर्यावरण सलाहकार समिति से हवाई अड्डे के पास पक्षियों की आमद को नियंत्रित करने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, निदेशक एयरपोर्ट एसके कपाही व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *