फिरोजपुर | विद्यार्थियों को त्यौहारों और संस्कृति से परिचित करवाने के उद्देश्य से डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली का त्यौहार श्रद्धाभाव से मनाया गया। हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी ने बताया कि कक्षा प्रैप 1 व 2 के विद्यार्थियों ने आपस में होली खेली। बच्चो को क्लास टीचर द्वारा होली की महत्ता के बारे में बताया गया। उनके द्वारा बच्चों को सूखी होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। इस दौरान बच्चों ने डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता और प्रिंसिपल याचना चावला को भी गुलाल लगाया। सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने बच्चों को होली की बधाई देने के अलावा उनका मीठा मुंह करवाया। उन्होंने बच्चों को सेफ होली खेलने का संदेश दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में हर त्यौहार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है।


