भिलाई| नगर निगम रिसाली के डुडेरा, पुरैना 5 वार्डों में शुक्रवार को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मोरिद स्थित 6 एमएलडी जल शोधक संयंत्र में तकनीकी खराबी आई है। उसके मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया है। इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को पूर्ण रूप से जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। प्रभावित क्षेत्र में पानी टैंकर से पानी दिया जाएगा।


