डूंगरपुर में अटल विहार योजना अटकी:37 परिवार नहीं हुए विस्थापित, नगर परिषद ने बेचे फॉर्म, प्लॉट आवंटन रुका

डूंगरपुर नगर परिषद की अटल विहार योजना की एक साल बाद भी लॉटरी नहीं हो पाई है। शहर के पास बिलड़ी में 40 बीघा जमीन पर प्रस्तावित यह आवासीय योजना 37 परिवारों के विस्थापन नहीं होने के कारण अधर में लटकी है। परिषद ने इन परिवारों को विस्थापित किए बिना ही 500 से अधिक लोगों से 500-500 रुपए लेकर आवेदन ले लिए थे। नगर परिषद ने बिलड़ी में 40 बीघा भूमि पर अटल विहार योजना के तहत 138 आवासीय प्लॉट (24 लॉटरी से, शेष नीलामी से) और 56 वाणिज्यिक प्लॉटों की नीलामी की योजना बनाई थी। उदयपुर टाउन प्लानर से नक्शा पास कराने के बाद जमीन पर कटिंग और फिलिंग का टेंडर भी जारी किया गया था। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बुकलेट छपवाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। योजना के अटकने का मुख्य कारण जमीन पर पहले से काबिज 37 परिवारों का विस्थापन नहीं होना है। इन परिवारों ने अपने मालिकाना हक के लिए योजना के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिसके बाद योजना पर स्थगन आदेश (स्टे) लग गया।
कोर्ट के आदेश के बाद आवेदन प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा था। अब आवेदन करने वाले लोग योजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *