डूंगरपुर में अवैध शराब बनाने की भट्टियां तोड़ी:मोरन नदी के किनारे पर कार्रवाई, 1500 लीटर महुआ वॉश किया नष्ट

डूंगरपुर में वरदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1500 लीटर महुआ वॉश नष्ट किया है। पुलिस ने नदी के किनारे बनी शराब की भट्टियां भी तोड़ दी है। इस कार्रवाई अवैध देसी शराब बनाने वालो में हड़कंप मच गया। वरदा थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम मोरन नदी के किनारों पर पहुंची ओर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब बनाने वाले भाग गए। पुलिस ने अलग—अलग 5 जगहों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। नदी के किनारों पर भट्टियां बनाकर देसी महुआ शराब बनाई जा रही थी। भट्टियों पर मटकों से पाइप जोड़कर देशी शराब तैयार हो रही थी। वही प्लास्टिक ड्रमों में भरा करीब 1500 लीटर महुआ वॉश को नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों और भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया गया। ताकि फिर से इनका इस्तेमाल अवैध देसी शराब बनाने में नहीं हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *