डूंगरपुर में ‘उड़ान’ योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं:सैनिटरी पैड यूनिट से बदल रही तकदीर, आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनी

डूंगरपुर जिले में ग्रामीण महिलाएं ‘उड़ान योजना’ के तहत सैनिटरी पैड निर्माण इकाई के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश भी फैला रही हैं। डूंगरपुर ब्लॉक के बिलड़ी सीएलएफ द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान योजना’ के अंतर्गत यह सैनिटरी पैड निर्माण इकाई सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। यह इकाई क्षेत्र की महिलाओं के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गई है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है। वर्तमान में, डूंगरपुर ब्लॉक के 107 स्कूलों में बालिकाओं के लिए सैनिटरी पैड्स का वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा है। सरकार की ओर से अब तक कुल तीन चरणों में 8.43 लाख पैड के निर्माण और वितरण का आदेश प्राप्त हुआ है। महिलाओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप, अब तक 6.3 लाख पैड निर्मित कर वितरित किए जा चुके हैं। इसके लिए समूह को सरकार की ओर से 19 लाख 89 हजार 900 रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। वर्तमान में, तीसरे चरण के पैड निर्माण और वितरण का कार्य तेजी से जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *