डूंगरपुर में कलेक्टर ने 43 प्रतिभाओं को किया सम्मानित:लक्ष्मण मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

डूंगरपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिलेभर में धूमधाम ओर उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रगान के साथ ही परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं सालभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। एडीएम ने पढ़ा राज्यपाल का भाषण
लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर सिंह ने झंडा फहराया। राष्ट्रगान के साथ ही तिरंगे को सलामी दी। कलेक्टर ने पुलिस, स्काउट गाइड और स्कूली विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाते हुए मंच के सामने से गुजरते हुए सलामी दी। एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़ ने राज्यपाल का भाषण पढ़कर सुनाया। स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कई विभागों की ओर से प्रदर्शनी पेश की गई। स्कूल के बच्चों की ओर से व्यायाम प्रदर्शन के साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सम्मानित अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रतिभाओं की सूची

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *