डूंगरपुर में केमिकल से भरा टैंकर पलटा:क्रेन की मदद से सीधा कर हटाया, हाईवे पर फैला इथेनॉल

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा स्थित नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार रात करीब 8 बजे एक केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। टैंकर से इथेनॉल सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए टैंकर को हटाया। जानकारी के अनुसार, यह टैंकर उत्तर प्रदेश के बलिया से 40 हजार किलो लीटर इथेनॉल केमिकल भरकर गुजरात के जामनगर जा रहा था। टैंकर ड्राइवर ललित कुमार पाल (निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश) रतनपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था कि वाहन अचानक बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया।
हादसे के बाद टैंकर में छेद हो जाने से केमिकल सड़क पर बहने लगा, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कारणों से आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा और रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। डूंगरपुर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के ड्राइवर शंकरलाल कटारा, फायर प्रभारी धूलेश्वर परमार और फायरमैन प्रवीण प्रजापत ने सड़क पर फैले केमिकल पर पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *