डूंगरपुर में आसपुर थाना इलाके के पूंजपुर नागेश्वरी मंदिर के पास एक मार्बल ट्रॉला बीच सड़क पर खराब हो गया। क्रूजर जीप और ईको कार पीछे से ट्रॉले से भीड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत नाजुक है।
दोनों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने से एक को रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। पूंजपुर चौकी प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह ने बताया कि मार्बल से भरा एक ट्रॉला डूंगरपुर की ओर जा रहा था। पूंजपुर नागेश्वरी मंदिर के पास आधी रात के समय ट्रॉला खराब होने से सड़क पर ही खड़ा हो गया। रविवार तड़के सड़क पर खड़े ट्रॉले से एक क्रूजर जीप और ईको कार पीछे से टकरा गए। युवक की मौके पर ही हुई मौत
हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अनिल निवासी मुंगाना बताया जा रहा है। वही इको कार सवार राकेश ननोमा मीणा निवासी जगलादा मुंगाना और क्रूजर सवार ईश्वर (22) पुत्र भंवरलाल तावेड निवासी लोदिया मुंगाना पारसोला घायल हो गए।
दोनों घायलों को गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद राकेश की हालत गंभीर होने से उसे रेफर कर दिया गया है। जबकि ईश्वर का इलाज चल रहा है। हादसे में क्रूजर और ईको भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। शव को आसपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।


