डूंगरपुर में घायल युवक की 11 दिन बाद मौत:तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से हुआ था हादसा, सिर और चेहरे पर लगी थी चोट

रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक बाइक सवार युवक की 11 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रामसागड़ा थाना पुलिस के अनुसार वेड़ निवासी तुलसी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को वह अपने पति भोगीलाल पुत्र भैरा पांडोर के साथ गामड़ी अहाड़ा से वेड़ लौट रही थीं। झालूकुआ रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर मगन पुत्र छगन आमलिया निवासी महिपालपुरा ने लापरवाही से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में भोगीलाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे पहले डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, फिर उदयपुर और बाद में मोडासा (गुजरात) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 दिन तक इलाज चलने के बावजूद भोगीलाल की हालत में सुधार नहीं हुआ। 25 फरवरी को उसे डूंगरपुर लाते समय अस्पताल परिसर के पास मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *