सदर थाना क्षेत्र के मालपुर में जमीन विवाद के चलते पड़ोसियों ने एक घर पर पथराव कर दिया। पथराव में घर के खिड़कियों के शीशे फूट गए। डर के मारे महिला ओर उसकी बेटी ने छुपकर जान बचाई। वहीं, बेटी बेसुध हो गई और उसका डूंगरपुर अस्पताल में इलाज करवाया। घटना को लेकर पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मालपुर निवासी शिवलाल डामोर ने बताया कि शुक्रवार सुबह के समय वह अपने कामकाज के लिए बाहर गया था। घर पर पत्नी गंगा डामोर और बेटी मल्लिका अकेली थी। शिवलाल ने बताया कि इस दौरान पड़ोसी रमेश व भरत कलासुआ उसके घर आए। घर पर अकेली पत्नी ओर बेटी से जमीन विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगे। दोनों ने घर पर पथराव कर दिया। पत्थर आंगन में खड़ी कार, बाइक के साथ ही घर की खिड़कियों को लगे। इससे खिड़कियों पर लगे शीशे फूट गए। डर के मारे दोनों ने घर के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई। वहीं, हंगामे ओर डर की वजह से बेटी बेहोश हो गई। शिवलाल ने बताया कि घटना की सूचना पर वह घर आया। इसके बाद बेटी की अस्पताल लेकर पहुंचा ओर इलाज करवाया। घटना को लेकर सदर थाने में भी रिपोर्ट दी है। पुलिस अब घटना को लेकर जांच कर रही है।


