डूंगरपुर में डंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:बाइक को पीछे से मारी टक्कर, भाभी गंभीर घायल

डूंगरपुर में बिछीवाड़ा रोड पर बोरी गांव के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ जा रही भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस के अनुसार ढेड़को का वेला निवासी मगनलाल पुत्र कमलाशंकर खराड़ी अपनी पत्नी विमला खराड़ी और भाभी ललिता पत्नी विश्राम खराड़ी के साथ बाइक से डूंगरपुर शहर से अपने घर लौट रहे थे। रात के समय बोरी गांव के निकट उनकी बाइक आगे चल रहे एक डंपर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मगनलाल खराड़ी और उनकी पत्नी विमला को मृत घोषित कर दिया।
दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल ललिता का प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *